पंचतंत्र की कहानियां Panchatantra ki KahaniyanSutradhar
सूर्यदेव के सारथी अरुण के दो पुत्र हुए, सम्पाती और जटायु। दोनों महाबलशाली पक्षी एक बार आपस में प्रतिस्पर्धा करते हुए आसमान में ऊँचा उड़ने लगे। उड़ते-उड़ते जटायु सूर्यदेव के अत्यंत समीप पहुँच गया और सूर्यदेव की गर्मी से उसके पंख जलने लगे। सम्पाती ने जब अपने भाई को इस प्रकार जलते हुए देखा तो उसने जटायु को अपने पंखों से धक् दिया।
इस प्रकार सम्पाती के पंख जल गए और उसने अपने उड़ने की क्षमता खो दी। जब वानर सेना सीता माता को खोजती हुई भटक रही थी तो उनकी भेंट सम्पाती से हुई। सम्पाती ने जब रावण के हाथों जटायु की मृत्यु की बात सुनी तो उसे बहुत दुःख हुआ और उसने सीता जी को ढूंढ़ने में वानर सेना की सहायता की। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
ก้าวเข้าสู่โลกแห่งเรื่องราวอันไม่มีที่สิ้นสุด
ภาษาไทย
ประเทศไทย