महाराज परीक्षित और कलियुग

0 Peringkat
0
Episode
12 of 63
Durasi
11menit
Bahasa
Hindi
Format
Kategori
Thriller

पांडवों के महाप्रयाण के बाद अर्जुन के पौत्र और अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित हस्तिनापुर के महाराज बने। स्वयं पाण्डव भाइयों के द्वारा शिक्षा प्राप्त परीक्षित सर्वगुण संपन्न महाप्रतापी राजा थे। परीक्षित गुरु कृपाचार्य और युयुत्सु के संरक्षण में भली भांति राजधर्म का पालन करते थे। परीक्षित का विवाह राजा उत्तर की पुत्री इरावती से हुआ और उनको जनमेजय, भीमसेन, श्रुतसेन और उग्रसेन नाम के चार पुत्र हुए।

कुलगुरु कृपाचार्य के सुझाव पर परीक्षित ने गंगा नदी के तट पर तीन अश्वमेध यज्ञ किए और समस्त विश्व में अपना आधिपत्य स्थापित करने के लिए दिग्विजय पर निकल गए। अपनी दिग्विजय यात्रा के दौरान एक जगह महाराज परीक्षित की भेंट एक गाय, एक बैल और एक ग्वाले से हुई। गाय बहुत ही दुर्बल थी और बैल केवल एक ही पैर पर खड़ा था तथा ग्वाला दोनों को मार रहा था।

Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


Dengarkan dan baca

Masuki dunia cerita tanpa batas

  • Baca dan dengarkan sebanyak yang Anda mau
  • Lebih dari 1 juta judul
  • Judul eksklusif + Storytel Original
  • Uji coba gratis 14 hari, lalu €9,99/bulan
  • Mudah untuk membatalkan kapan saja
Coba gratis
Details page - Device banner - 894x1036

Podcast lain yang mungkin Anda sukai ...