4.1
Biographies
अठारहवीं सदी के महान चिंतक, लेखक और दार्शनिक ज्यां-जाक रूसो की आत्मकथा न केवल दुनिया की सबसे पहली प्रामाणिक आत्मकथा है, बल्कि सबसे ज़्यादा बेबाक और चौंकाने वाली भी. मनुष्यों की असाधारण समझ, उनके दिलों में झांकने की असाधारण क्षमता - और इसके साथ ही भाषा पर एक अनूठी और अद्वितीय पकड़ - इसे एक अनुपम कृति बना देते हैं. दो भागों में प्रकाशित आत्मकथा के पहले भाग में बिन मां का बच्चा ज्यां-जाक एक असामान्य बचपन, और फिर उतनी ही असामान्य युवावस्था में से गुज़रता हुआ कई असाधारण स्थितियों और स्त्रियों के संपर्क में आता है - जीवन और उसकी अनंत संभावनाओं को बड़े कौतूहल से टटोलता हुआ-सा! आत्मकथा का पहला भाग जहां रूसो की भावनाओं और व्यक्तित्व के विकास को समर्पित है, वहीं दूसरा भाग उसके सृजनात्मक और वैचारिक विकास को; संभ्रांत महिलाओं और ऊंचे साहित्यकारों-कलाकारों की दुनिया से जुड़े प्रलोभनों और ख़तरों को; और उन षड्यंत्रों को भी, जिन्होंने इस महान लेखक को अपना देश त्यागने और राजनीतिक शरण की तलाश में देश-दर-देश भटकने पर विवश कर दिया. रूसो की आत्मकथा जिं़दगी को एक ऊंचाई से - एक ऊंची नैतिक-शक्ति के साथ - देखने की प्रेरणा देती है।
© 2018 Storyside IN (Audiobook): 9789353372361
Translators: Yugank Dheer
Release date
Audiobook: 5 November 2018

Step into an infinite world of stories
Overall rating based on 43 ratings
Inspiring
Informative
Thought-provoking
Download the app to join the conversation and add reviews.
Showing 5 of 43
Yetendra Singh
4 Aug 2022
Mahan vyakti ki ek Mahan aatmkatha Jis Tarah iska naam Atma shaktiyan hai usne lagbhag Sabhi Apne Atma shaktiyan accept Ki Hai ruso Ne Bina Koi sharmindagi ke Puri imandari ke sath apni Kahani pathakon Tak pahunchai Hai Mahan vyakti ne great book
Mahesh
22 Feb 2021
बहुत अच्छी लगी। रूसो की ईमानदार आत्मस्वीकृतियाँ बहुत दिनों से पढ़ने का मन था।
Madan
9 Dec 2021
Waiting for part 2 before giving any comment.
dipraj
21 May 2020
Good book
Karunasagar
17 Jun 2021
Nice
English
India