मिड ऐंड वेस्टर्न जूटलैंड बल के एक पुलिस सहायक, जोहान बोये की मार्च की एक रात को उसके घर के बाहर तेज़ रफ़्तार कार से कुचलकर मौत हो जाती है। घटना स्थल पर सबसे पहले पहुँचने वालों में उसका बॉस एक्ज़ेल बोर्ग है। उसे बहुत जल्दी एहसास हो जाता है कि यह कोई मामूली कार दुर्घटना नहीं है बल्कि दर्दनाक हत्या है। बोये का नौ साल का बेटा कार और उसके ड्राइवर को देखने का दावा करता है। वह बताता है कि कार चलाने वाला आदमी एक पुलिस ऑफ़िसर था। क्या यह दावा सदमा खाए एक बच्चे की कल्पना की उड़ान भर था? एक गैस स्टेशन का निगरानी कैमरा जोहान के बेटे की कहानी को सही साबित करता है - उस मनहूस रात को कार चला रहे व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। पुलिस कंप्लेंट्स अथॉरिटी के एक खोजी, रोलैंडो बेनिटो को यह केस सौंपा जाता है। जोहान बोये का कौन-सा साथी इस हद तक जा सकता था? रोलैंडो बेनिटो, टीवी2 ईस्ट जूटलैंड की पत्रकार ऐनी लारसन के साथ मिलकर जाँच करना शुरू करता है। वे छानबीन करते हुए दूसरे केस (आग की दुर्घटना से जुड़ा केस) तक पहुँचते हैं, जिसका वहाँ के एक परिवार पर बहुत ज़्यादा असर पड़ा था। वह आग शायद दुर्घटना नहीं थी? ऐनी और रोलैंडो को लगता है कि हत्या का मकसद उनकी पहली वाली सोच से बिल्कुल अलग भी हो सकता है। अब शुरू होती है अपराधी को खोजने की मुहिम, इससे पहले कि वह फिर से हमला करे।
इंगर गैमलगार्ड मैडसन (1960 में जन्मी) डेनमार्क की एक लेखिका हैं। वैसे मैडसन एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर थीं। उनका पहला उपन्यास 2008 में आया, जिसका नाम "ड्यूकबार्नेट" था और यह अपराध पर आधारित था। उसके बाद इंगर ने अपराध पर ही कई किताबें लिखीं। इनमें से कुछ ये हैं, "ड्रैब आफ़्टर बेगरिंग" (2009), "स्लैंगेंस गिफ़्ट" (2014), "डॉमरॉग बॉडल" (2015), "ब्लॉडरेन" (2016) और "द क्लीनर" (2019)।
© 2019 Saga Egmont (E-book): 9788726230017
Penerjemah: Saga Egmont
Tanggal rilis
E-book: 21 November 2019
Lebih dari 900.000 judul
Mode Anak (lingkungan aman untuk anak)
Unduh buku untuk akses offline
Batalkan kapan saja
Bagi yang ingin mendengarkan dan membaca tanpa batas.
Rp39000 /bulan
Akses bulanan tanpa batas
Batalkan kapan saja
Judul dalam bahasa Inggris dan Indonesia
Bagi yang ingin mendengarkan dan membaca tanpa batas
Rp189000 /6 bulan
Akses bulanan tanpa batas
Batalkan kapan saja
Judul dalam bahasa Inggris dan Indonesia
Bagi yang hanya ingin mendengarkan dan membaca dalam bahasa lokal.
Rp19900 /bulan
Akses tidak terbatas
Batalkan kapan saja
Judul dalam bahasa Indonesia
Bagi yang hanya ingin mendengarkan dan membaca dalam bahasa lokal.
Rp89000 /6 bulan
Akses tidak terbatas
Batalkan kapan saja
Judul dalam bahasa Indonesia