आपका बंटी मन्नू भंडारी के उन बेजोड़ उपन्यासों में है जिनके बिना न बीसवीं शताब्दी के हिन्दी उपन्यास की बात की जा सकती है न स्त्री-विमर्श को सही धरातल पर समझा जा सकता है। तीस वर्ष पहले (1970 में) लिखा गया यह उपन्यास हिन्दी की लोकप्रिय पुस्तकों की पहली पंक्ति में है। दर्जनों संस्करण और अनुवादों का यह सिलसिला आज भी वैसा ही है जैसा धर्मयुग में पहली बार धारावाहिक के रूप से प्रकाशन के दौरान था। बच्चे की निगाहों और घायल होती संवेदना की निगाहों से देखी गई परिवार की यह दुनिया एक भयावह दुस्वप्न बन जाती है। कहना मुश्किल है कि यह कहानी बालक बंटी की है या माँ शकुन की। सभी तो एक-दूसरे में ऐसे उलझे हैं कि एक की त्रासदी सभी की यातना बन जाती है। शकुन के जीवन का सत्य है कि स्त्री की जायजश् महत्त्वाकांक्षा और आत्मनिर्भरता पुरुष के लिए चुनौती है - नतीजे में दाम्पत्य तनाव उसे अलगाव तक ला छोड़ता है। यह शकुन का नहीं, समाज में निरन्तर अपनी जगह बनाती, फैलाती और अपना क़द बढ़ाती ‘नई स्त्री’ का सत्य है। पति-पत्नी के इस द्वन्द्व में यहाँ भी वही सबसे अधिक पीसा जाता है बंटी, जो नितान्त निर्दोष, निरीह और असुरक्षित है। बच्चे की चेतना में बड़ों के इस संसार को कथाकार मन्नू भंडारी ने पहली बार पहचाना था। बाल मनोविज्ञान की गहरी समझ-बूझ के लिए चर्चित, प्रशंसित इस उपन्यास का हर पृष्ठ ही मर्मस्पर्शी और विचारोत्तेजक है। हिन्दी उपन्यास की एक मूल्यवान उपलब्धि के रूप में आपका बंटी एक कालजयी उपन्यास है।
© 2018 Storyside IN (Audiobook): 9789352843664
Release date
Audiobook: 3 February 2018

Step into an infinite world of stories
Overall rating based on 79 ratings
Thought-provoking
Sad
Heartwarming
Download the app to join the conversation and add reviews.
Showing 10 of 79
G K Gunjan
19 Aug 2022
स्वस्ति श्री की आवाज बेहतरीन है। यह उपन्यास अपने आप में उत्कृष्ट है जो बालपन की सारी भावनाओं को उकेर कर रख देता है
Soumyaa
25 Nov 2021
आपका बंटी मन्नू भंडारी की बेहतरीन कृति है। जिसमे बंटी भी उसके मां-बाप के टूटे रिश्ते की भेंट चढता है।
Mahi
13 Oct 2022
मैं कई वक़्त से इस उपन्यास को पढ़ना चाह रहा था , और अभी बस ये ख़त्म ही की है, one of the best litrature i have ever read.
Vishal
7 Nov 2021
Awesome....
Ashna
23 Jan 2021
Loved the narration! As I find it difficult to read Hindi books on my own, this was of great help!
Raj
1 Apr 2023
Great insights into a child psychology.. heart breaking
Madan
30 Jul 2021
Always a Good bookA great narration by Swastishri...
विनीत
5 Feb 2023
उत्कृष्ट रचना की मर्मस्पर्शी प्रस्तुति 💐🙌
satyam
19 Feb 2020
Good novel by mannu bhandari
Shiv Kumar
2 Apr 2024
Excellent book in new literature
English
India