पुलिस के पास ऐसे अधिकार होते हैं कि किसी भी अपराध में किसी भी आदमी को फँसा सकती है और अदालत भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती! ऐसी ही कहानी पुलिस इन्स्पेक्टर तेजस्वी की है जो अपनी दिमाग़ी शतरंजी चालों से अपने अधिकारियों की नज़र में ईमानदार और देशभक्त इन्स्पेक्टर है लेकिन असलियत कुछ और है! जिस थाने वह जाता है वहाँ सभी गुंडों को भागने पर मज़बूर कर देता है. कुछ दिन तक अफ़सरों की नज़र में वहाँ पर शांति छा जाती है और फिर वह दिखाता है वर्दी वाले गुंडे का रंग! इस वर्दी वाला गुंडा में इन्स्पेक्टर तेजस्वी ने ऐसी-ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया कि आप सोचने पर मज़बूर हो जाएँगे कि वर्दी का रंग दिखाने पर आ जाए तो एक पुलिस वाला क्या-क्या कर सकता है! सुनिए यह बेस्टसेलिंग उपन्यास और महसूस कीजिए ऑडियोबुक का जादू!
© 2021 Storyside IN (Audiobook): 9789353987312
Release date
Audiobook: 30 July 2021