Step into an infinite world of stories
4.7
1 of 6
Religion & Spirituality
क्या है कर्म और जीवन का संबंध? हमारे जीवन में अच्छा या बुरा जो भी होता है, वो हमारे पिछले कर्मों के हिसाब से होता है। यह हमारी बद-नसीबी या खुश-नसीबी नहीं है। नसीब जैसी कोई चीज़ नहीं होती। जैसा बीज हम बोते हैं, वैसा ही फल पाते हैं। कर्म का सिद्धांत यही है कि जैसा किया, वैसा ही मिलेगा और कहीं ज्यादा मिलेगा। तो जीवन और कर्म का यही संबंध है की जीवन हमें कर्मों के आधार पर ही मिलता है, जीवन कर्मों से ही चलता है, और कर्मों से मुक्ति पाना ही जीवन का उद्देश्य है। कर्मों से मुक्ति हम जीवनकाल में ही पा सकते हैं। कर्मों से मुक्त होकर ही हम मोक्ष पा सकते हैं। जो भी कर्म करें, प्रभु का यंत्र बनकर करें। अपने अहंकार को खत्म करें, तभी कर्मों से मुक्ति पाकर मोक्ष पाएंगे।
Release date
Audiobook: 19 August 2022
English
India