Step into an infinite world of stories
कनिष्क दीवान 24 वर्षीय सफल बिजनेसमैन हैं जो दूसरी कंपनियों के लिए हीरे तैयार करता है और हाल ही में मार्किट में आये हुए एक बड़े टेंडर को पाने के लिए उसे एक मशहूर ज्वेलरी डिजाईन कंपनी की CEO सुहानी राठोड के साथ मिल कर काम करना पड़ रहा है।अब यह दोनों है तो बिज़नेस पार्टनर्स मगर इनके बीच अक्सर तू तू मै मै चलती रहती है , दोनों एक दूसरे को एक आंख नहीं भाते है और दिन रात एक दूसरे की टांग खींचते रहते है। कुछ ही दिन बाद टेंडर का काम पूरा करके सुहानी अपने दोस्तों के साथ दार्जिलिंग घूमने चली जाती है, उसी सफर के बीच ट्रैन में उसकी मुलाक़ात एक हैंडसम फोटोग्राफर काव्य से होती है , ट्रिप के दौरान सुहानी और काव्य की अच्छी दोस्ती हो जाती है और कहीं न कहीं दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगते है। जब सुहानी ट्रिप से वापस आती है, तो उसे ये खुश खबरि मिलती है की उसे और कनिष्क को टेंडर मिल गया है ,मगर अगले दिन जब सुहानी और कनिष्क वो टेंडर साइन करने जाते है तो उस टेंडर में लिखें एक कंडीशन को सुनकर उन्हें एक जोर का झटका लगता है।कंडीशन थी की यह टेंडर हासिल करने के लिए कनिष्क और सुहानी का शादी शुदा होना जरुरी था, ये कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ मैरिड कपल्स के लिए ही था। अब क्या करेंगे यह दोनों? क्या ये इतने बड़े टेंडर को हाथ से जाने देंगे? या टेंडर को बचाने के लिए ये एक दूसरे से नकली कॉन्ट्रैक्ट म्यारेज़ कर लेंगे? और क्या होगा सुहानी और काव्य की बढ़ती नजदीकियों का अंजाम?
© 2023 Pratilipi FM (Audiobook): 9789357766180
Release date
Audiobook: 1 July 2023
English
India