Step into an infinite world of stories
हमीरगढ़ के स्टेशन मास्टर ध्रुव को कई दिनों से बहुत ही भयानक सपने आ रहे थे,और वो हर बार अपने सपने में देखता था एक भयानक चुड़ैल,जो अपने गंडासे से ध्रुव के गर्दन पर वार कर देती थी,और फिर ध्रुव की नींद टूट जाती थी!!ध्रुव इस सपने से परेशान तो था लेकिन, इस बात से अनजान भी था,कि उसके सपनों में आने वाली ये चुड़ैल रूपा थी, जो सदियों से भटक रही थी,अपने शैतान मालिक अष्टक का मक़सद पूरा करने के लिए,और उसके लिए , रूपा को चाहिए था एक ऐसा पुरुष,जो किसी राजघराने से सम्बंधित हो !!रूपा ने ध्रुव में अपना शिकार ढूंढ लिया था !!अब, बस वो मौके की तलाश में थी,कि कब वो ध्रुव को अपना बना ले,और ध्रुव के जरिए हो जाये,इस पूरी दुनिया पर शैतानों के राजा का,एकछत्र राज !! क्या रूपा अपने मकसद में कामयाब हो पाएगी?
© 2023 Pratilipi FM (Audiobook): 9789357766692
Release date
Audiobook: 25 August 2023
English
India